हंस फाउंडेशन ने वार्ड 37 में किया नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

समय-समय पर नेत्र जांच अवश्य कराएं-नौमान अंसारी
हरिद्वार, 14 अक्तूबर। नगर निगम की और से वार्ड 37 कोटरवान में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हंस फाउंडेशन के सहयोग से पार्षद नौमान अंसारी के आवास पर आयोजित किए गए शिविर में लगभग 250 लोगों की नेत्र जांच की गई। पार्षद नौमान अंसारी ने बताया कि कैम्प में जांच के उपरांत मोतियाबिंद से ग्रसित लोगो को ऑपरेशन के लिए चुना गया। जबकि अन्य लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गयी। पात्र लोगों को चश्में भी निःशुल्क वितरित किए गए।

पार्षद नौमान अंसारी ने कहा कि नेत्र शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। प्रदूषण व अन्य कारणों से आजकल नेत्र रोग बढ़ रहे हैं। इसलिए समय-समय पर नेत्रों की जांच अवश्य करानी चाहिए। जिससे समय रहते उपचार किया जा सके। उन्होंने हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वार्ड के लोगों की मदद के लिए मदद के लिए आगे भी इस प्रकार के चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन में डा.मोहित चौहान एवं कॉर्डिनेटर प्रमोद रौतियाल ने विशेष योगदान किया।