खास खबर :-हर की पौड़ी क्षेत्र पर प्राचीन लिपि भाषा की मिली शिलाएं :- देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हर की पौड़ी क्षेत्र में कुंभ निर्माण कार्य व सौंदर्य करण का कार्य चल रहा है आरती स्थल के पीछे की सीढ़ियों पर भी मरम्मत आदि का कार्य चल रहा है मजदूर द्बारा पुरानी सीढ़ियों को हटाने पर उसके नीचे दबी शिलाओ पर प्राचीन लिपि भाषा में कुछ लिखा हुआ पाया गया है

खुदाई के दौरान साथियों पर लिखी प्राचीन लिपि को देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ लग गई ।कई लोगों द्वारा प्राचीन लिपि की फोटो सोशल मीडिया पर भी डाली गई। शिलाओ पर प्राचीन लिपि को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं ।

गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने प्राचीन लिपि की शिलाओ की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी है साथ ही उनके द्वारा वीडियो फोटो भी पुरातत्व विभाग को भेजे गए हैं।

हरकी पैड़ी ब्रह्म कुंड के पास शिलाओ पर दिखी प्राचीन लिपि को लेकर आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा आप लोग कयास लगा रहे हैं कि पुराने समय की शिला के ऊपर लिखी प्राचीन लिपि के क्या मायने होंगे।