हरिद्वार, 20 जुलाई 2026। कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पंतद्वीप पार्किंग में आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पार्किंग क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की आवाजाही सुगम हो सके, इसके लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों, पार्किंग और मार्गों पर अतिक्रमण न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


