Breaking :-हरिद्वार के सिडकुल कंपनी में लगी भीषण आग,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार :-सिडकुल रैपिड मोल्डर कंपनी में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल की 4 गाड़ियां मौजूद है। केमिकल निर्माण करने वाली फैक्ट्री में भयंकर आग लगने से आग की लपटें एवं काला धुआं सिडकुल क्षेत्र के आसपास फैल गया। फैक्ट्री कर्मचारियों ने भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई ।

फैक्ट्री कर्मियों के अलावा रोशनाबाद क्षेत्र के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। अग्निशमन दल के कर्मचारी आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। फैक्ट्री मे लगी आग ने भयंकर रुप ले लिया है।अधिकांश फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। फैक्ट्री में लगी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।