हरजीत सिंह बने ज्वालापुर नगर कांग्रेस सचिव

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 25 मई। हरजीत सिंह को नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर का सचिव मनोनीत किया गया है। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के अध्यक्ष यशवंत सैनी व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने हरजीत सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं का हित सुरक्षित है। कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं से प्रभावित होकर युवा वर्ग कांग्रेस की सदस्यता ले रहा है।

हरजीत सिंह कांग्रेस पार्टी की नीतियों के जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे। पार्टी हित में किए गए कार्य अवश्य ही कार्यकर्ताओं के प्रसिद्धि दिलाते हैं। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत सैनी ने सचिव हरजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं को लगन से मेहनत करनी चाहिए। यशवंत सैनी ने कहा कि कोरोना काल में गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की मदद करने के लिए तत्पर रहें। साथ ही सरकार के गलत निर्णयों का भी विरोध करते रहें।

एडवोकेट शैलेंद्र सिंह व रवि कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का परिवार लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी ही सभी वर्गो के हितों में अपना योगदान देती है। युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति बढ़चढ़ कर अपना योगदान देना चाहिए। मनोनीत सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति ईमानदारी व कर्मठता से काम किया जाएगा। पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दूंगा। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी क्षेत्र की जनता को अवगत कराने का काम किया जाएगा। बधाई देने वालों में शुभम अग्रवाल, कैलाश प्रधान आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *