हिल बाईपास व्यापार मण्डल ने मनायी होली

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 7 मार्च। हिल बाईपास व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें व्यपार मंडल के सभी व्यापारियों ने  हिस्सा लिया। साथ ही संपन्न हुए व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप द्वारा अध्यक्ष राहुल बंसल, महामंत्री प्रवीण जोशी, कोषाध्यक्ष आनंद बड़थ्वाल को शपथ दिलाई। मंच संचालन आशु बड़थ्वाल ने किया। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन कर व्यापारियो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर शिवकुमार कश्यप ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठित होकर व्यापारी हितों के लिए काम करें। एकता ही व्यापार मण्डल की शक्ति है। उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। व्यापारी समय समय पर शासन प्रशासन को भी सहयोग देते चले आ रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल बंसल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों व उमंगों के इस त्यौहार को प्रेम व सौहार्द से मनाएं।

आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करने में सहयोग करें।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक मंडल में प्रदीप अग्रवाल, दिनेश बंसल, पूर्व पार्षद डा.प्रेम प्रकाश सतलेवाल, मनोज कुमार, अरुण कश्यप, सुरेंद्र ठेकेदार, सतीश गुजराल, सतीश सडाना, संजू श्रीवास्तव, सागर बेनीवाल, मयंक जोशी, नीरज, दीपक, गोपाल कृष्ण, अनिल खरबंदा, कमल कुमार, संजू श्रीवास्तव, गौरीशंकर पांडेय, अजय अरोडा, प्रमोद गिरी, दीपक सडाना, सागर बेनीवाल, मयंक जोशी, नीरज, दीपक, गोपाल कृष्ण, सुरेंद्र शर्मा, गौरव अग्रवाल राजेश वर्मा, जितेंद्र सहगल, गौरव गंभीर, मौजूद रहे।

—————————- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *