विडियो:-नारी सम्मान में ऐतिहासिक पहल:-योग गुरु बाबा रामदेव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

योग गुरु बाबा रामदेव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा महिलाओं का आरक्षण लाकर देश की महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा महिला आरक्षण सबके लिए भगवान के वरदान और महिलाओं के लिए भी भगवान के वरदान श्रद्धेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो यह बिल लाकर एक कालजयी निर्णय किया हैं। युगों-युगों तक देश की मातृशक्ति, श्रद्धेय प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञ रहेगी, और यह मात्र महिलाओं का आरक्षण मात्र ही नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि उनके गौरव को, उनके शौर्य को, उनकी वीरता को, उनके बलिदान को, उनकी कुर्बानियों को इस मातृशक्ति का जो इस राष्ट्र के लिए योगदान रहा हैं। यह उसके प्रति कृतज्ञता का भाव हैं।इसके लिए वंदन नाम जोड़ा गया हैं।
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि यह हमारी उस सनातन संस्कृति का संस्कार हैं। हमारे श्रद्धेय प्रधानमंत्री के हृदय में जिन्होंने महिलाओं को इतना बड़ा यह गौरव दिया है, और इससे जहाँ समाज में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, राजनीति में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। हर काम में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक निर्णय में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। वहीं पर यह पूरा जो बिल हैं। यह एकता, समानता और न्याय, जो हमारे सविधान की जो मूल आत्मा हैं। उन सब सिद्धांतो की, आदर्शो की पूर्ति करेगा। हम कृतज्ञ हृदय से प्रधानमंत्री जी आपको प्रणाम करते हैं। युगों युगों तक आपके लिए यह राष्ट्र और पूरी मातृशक्ति कृतज्ञ रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *