सामाजिक ताने बाने को मजबूत करता है होली पर्व-डा.अखिलेश सिंह

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


आंतरिक पवित्रता का संदेश देती है होली-डा.सुचित्रा सिंह
हरिद्वार, 17 मार्च। आर्यव्रत हॉस्पिटल के संचालक डा.अखिलेश सिंह कहा कि होली प्रेम और भाईचारे के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने वाला एक खूबसूरत त्यौहार है। जिसका हम सबको दिल खोलकर स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से समाज और परिवार में, राजनीति और सियासत में भरोसे और सेवा भाव की कमी होती जा रही है और लोग निजी स्वार्थ और हितों के लिए समाज में विघटन पैदा कर रहे हैं।

ऐसे में होली के रंग और होली का त्योहार एक मौका है। जब हम अपनी भारतीय संस्कृति और परंपरा को याद करते हुए अखंड भारत और समृद्ध समाज की नींव रखने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। डा.सुचित्रा सिंह सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आंतरिक पवित्रता का भी संदेश देता है। यदि हम उसे अपने जीवन में उतारेंगे तो होली के रंगों की तरह हम अपने जीवन को भी रंगों से जोड़कर अमित और पावन बना सकते हैं।

होली का पर्व खुशी और भाईचारे का संदेश लेकर आता है। डा.सुचित्रा सिंह ने कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व धर्म संप्रदाय जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है। रंगो की होली मनाते समय भाईचारा कायम रखें आपस में मिलजुल कर प्रेम से होली मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *