बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है होली-नितिन यादव

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 17 मार्च। भूपतवाला स्थित शिवनगर कालोनी में धूमधाम से होली मनायी गयी। महिलाओं ने पूर्ण विधि विधान से होलिका का पूजन कर परिवारों के लिए मंगल कामना की। पूजन के पश्चात रात्रि में शुभमुर्हत के अनुसार होलिका दहन किया गया। इस दौरान सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होली पर्व हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। होली प्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश भी देती है। रंगों उमंगों का यह पर्व छोटे, बड़े, ऊंच नीच आदि का भेद समाप्त कर सभी को एक कर देता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि होली पर अनावश्यक हुड़दंग करने बचें। प्रेम व सादगी से होली मनाएं। सिंथेटिक रंगों के बजाए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *