विडियो:-घर बैठे उदय ऐप से घरों के मानचित्र होंगे स्वीकृत, जानिए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित “उदय” मोबाइल ऐप का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से कोई भी अपने घर का नक्शा घर बैठे इस मोबाइल ऐप के जरिये पास करा सकता है। इस मोबाइल ऐप की सफलता पर निकट भविष्य में इसे राज्य के अन्य विकास प्राधिकरणों में भी लागू किया जायेगा। इस उदय मोबाइल ऐप के माध्यम से आज 15 घरों के नक्शे पास किये गये।

हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने उदय एप की विशेषताएं बताते हुए बताया कि आवासीय मानचित्र मोबाइल से स्वीकृत किए जाने की अनूठी पहल है।उदय ऐप द्वारा घर के नक्शे बिना आर्किटेक्ट मानचित्रकार की सहायता से आवेदन स्वीकृत किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उदय ऐप को संपूर्ण उत्तराखंड राज्य में लागू किए जाने की घोषणा की है।