HRDA ने जारी किया टोल फ्री नंबर,प्राधिकरण के नाम पर धन उगाही करने वाले नहीं बचेगे,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने लोगों की सुविधा और प्राधिकरण के नाम पर धन उगाही करने वाले लोगों से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिस पर लोग अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी डेवलप किए जाने की शिकायत सीधे कर सकेंगे।

इसके साथ ही प्राधिकरण से जुड़ी किसी भी कार्रवाई के बारे में जानकारी भी ले सकेंगे। टोल फ्री नंबर जारी किए जाने के बाद लगातार लोग इस नंबर पर संपर्क कर रहे हैं। प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार ने जानकारी दी की मुख्यमंत्री की सरलीकरण और समाधान की नीति के तहत लोगों की सुविधा के लिए नंबर जारी किया गया है। इसके माध्यम से स्टेकहोल्डर सीधे प्राधिकरण की योजनाओं और जानकारी से जुड़ सकेंगे।