धूमधाम से मनाया गया आईसीएआई का 10वां स्थापना दिवस

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 फरवरी। आईसीएआई हरिद्वार शाखा का 10वां स्थापना दिवस नमामि गंगे रिसॉर्ट शिवपुरी में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर चेयरमैन सीए गिरीश मोहन चेयरमैन ने बताया कि यह ऐतिहासिक पल 9 फरवरी 2016 को शुरू हुई है शाखा की यात्रा को दर्शाता है। इस दौरान मैनेजिंग कमेटी द्वारा शाखा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पूर्व प्रबंधन समितियों का धन्यवाद किया गया।

हरिद्वार शाखा की 10 वर्षों की यात्रा को दर्शाते हुए एक सोवेनियर का विमोचन भी किया। सीए अतुल जिंदल, सीए पंकज गर्ग, सीए अनिल जैन, सीए प्रबोध जैन, सीए हरि रतूरी, सीए चंद्रशेखर, सीए अनापज वर्मा, सीए विकास खन्ना, सीए सुमित शर्मा, सीए अर्पित वर्मा, सीए विभोर शर्मा, सीए सारिका अग्रवाल और सीए गिरीश मोहन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सीए गिरीश मोहन और उनकी टीम ने नवनिर्वाचित मैनेजिंग कमेटी वर्ष 2025-29 का भी स्वागत किया। सीए अंकित वर्मा द्वारा एफसीआरए के बारे में सदस्यों का ज्ञान वर्धन किया गया और सीए वासु अग्रवाल ने बजट 2025 पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीए अनिल वर्मा, सीए चित्रा नाहटा, सीए राकेश, सीए प्रखर, सीए योगेश सचदेवा, सीए शिवेश गोयल, सीए प्रशांत गोयल, सीए योगेश भाथीजा, सीए अंकुर अग्रवाल, सीए अरुण दुबे, सीए ऋषभ, सीए शशांक, सीए रंजीत तिब्रेवाल, सीए राजन बिष्ट सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।