अवैध प्लाटिंग को सील करने की कार्रवाई जारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज टीटू पुत्र सुरेन्द्र व नीरज आदि द्वारा रामानन्द कॉलेज, इब्राहीमपुर मार्ग, गैस प्लान्ट के पीछे राम एन्कलेव के सामने ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता आकाश जगूड़ी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम ने सील किया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
……………….