बहादराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पार्टी की नीतियों का प्रचार

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 5 दिसम्बर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की लेबर कालोनी व बहादराबाद में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र समस्याआंें से जूझ रहा है।

पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी दस वर्ष के कार्यकाल में भाजपा विधायक जनता को उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते विकास पूरी तरह अवरूद्ध है। आसमान छू रही महंगाई से लोगों का जीवन बेहद मुश्किल हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी से जूझरही जनता में भाजपा के प्रति भारी नाराजगी है।

लोग सरकार बदलने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। जनसमस्याओं का समाधान कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *