स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखंड UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया: विकास तिवारी

Haridwar News
Spread the love


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक दिन है। विकास तिवारी ने यूसीसी के फायदे गिनाते हुए कहा कि यूसीसी सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लिए एक समान कानून लागू करेगा। जिससे भेदभाव खत्म होगा।

इस ऐतिहासिक कार्य के लिए सभी हरिद्वार वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद और सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है