विडियो:-पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण में व्यापारियों और समाजसेवियों ने लगाए 125 पौधे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


घर-घर तक पहुंचाया जाएगा पर्यावरण संरक्षण अभियान-सुनील सेठी
हरिद्वार, 3 सितम्बर। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ समाजसेवी डा.यतींद्र नागयान एवं योग अनुभव आश्रम के महंत विश्वास पुरी महाराज ने किया। अभियान के तहत सभी ने चमगादड़ टापू पर गंगा किनारे पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी डा.यतींद्र नागयान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सुनील सेठी पहल का स्वागत करते हुए सभी से एक पेड़ लगाने की अपील की। डा.नागयान ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए तो उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप होगा।

महंत विश्वास पूरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जमदग्नि ने कहा कि पर्यावरण में आए बदलाव की वजह से बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पौधारोपण ही एक मात्र विकल्प है। अर्पित अग्रवाल एवं समाजसेवी डा.डीएन बत्रा ने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन को दूर करने सभी को पौधारोपण करना चाहिए। सुनील सेठी कहा कि उनका प्रयास है कि हरिद्वार को आध्यात्मिक नगरी के साथ ग्रीन सिटी के रूप में भी जाना जाए। पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए पौधारोपण अभियान के प्रथम चरण में लगाए गए 100 पौधों की निरंतर देखभाल की जा रही है।

दूसरे चरण में 125 पौधे लगाए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर डा.श्यामपुरी, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, खड़खड़ेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूदेव शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, अमित कुमार, रवि बांगा, विनेश शर्मा, तरुण कुमार, प्रकाश वीर, हरीश अरोड़ा, लक्की सिंह, गौरव खन्ना, काली चरण परिदा, सुभाष ठक्कर, अनिल कोरी, पवन पांडे, एसएन तिवारी, नंदकिशोर पांडे, हर्ष पुरी, गणेश शर्मा, मनोज कुमार, आशीष अग्रवाल, गौरव शर्मा, हरिओम शर्मा, कैलाश सिंह, मुकेश रावत, सन्नी अरोड़ा, नरेंद्र सिंह रावत, दिनेश सिंह, मुकेश रावत, अमित रावत, दिनेश रावत, सुनील मनोचा, नाथीराम सैनी, मुकेश अग्रवाल, धर्मपाल प्रजापति कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *