विडियो:-हरीश रावत के चंदा मांगने पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने बोला हमला

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा अपने बेटे और हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के चुनाव लडने के लिए चंदे की मांग करने पर खानपुर विधायक और हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने जोरदार हमला बोला है। मोती बाजार में रोड के दौरान उमेश कुमार ने कहा कि वे भी हरीश रावत को चंदा देने के लिए तैयार हैं। लेकिन इससे पहले हरीश रावत को मुख्यमंत्री काल में हुए घोटालों का हिसाब देना चाहिए।

उमेश कुमार ने कहा कि हरीश रावत भावानत्मक बातें कर जनता को बरगलाना चाहते हैं। लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आयेगी। रोड शो के दौरान उमेश कुमार का कई व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर उमेश कुमार ने व्यापारियों को अपने चुनाव चिन्ह केतली से चाय पिलाई और कहा कि कॉरिडोर के नाम पर यदि किसी भी व्यापारी की दुकान पर बुलडोजर चला तो उससे पहले बुलडोजर को उनके ऊपर से गुजरना होगा। इस मौके पर पूर्व गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, तन्मय शर्मा, आदित्य वर्मा आदि उपस्थित रहे।