विडियो:-भारत परंपरांओं का देश है-हाजी नईम कुरैशी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 मार्च। पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी ने देश और प्रदेश वासियों को ईद पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत परंपराओं का देश है। विभिन्न धर्माे के लोग आपसी भाईचारे को पर्वों के माध्यम से दर्शाते चले आ रहे हैं। एकता भाईचारा सौहार्द ही देश की पहचान है। देश की तरक्की में सभी को मिलजुल कर अपना योगदान देना चाहिए।

पूर्व पार्षद इसरार सलमानी ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार मिलजुल कर ही मनाने चाहिए। हिंदू मुस्लिम सिख इसाई देश की एकता की पहचान हैं। राष्ट्र को मजबूत करने के लिए एकजुट रहें।

इसरार सलमानी ने कहा कि उपनगरी ज्वालापुर में सभी धर्म समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर पर्वों को मानते चले आ रहे हैं। भाईचारे का संदेश हमेशा ही देश दुनिया में पहुंचता है। छम्मा ठेकेदार व नदीम ठेकेदार ने भी सभी को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी।