भारतीय समाज सुधार संस्था ने किया कार्यकर्ता सम्मान और होली मिलन समारोह का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 8 मार्च। भारतीय समाज सुधार संस्था के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश पाल सिंह पुंडीर के आवास पर संस्था की और से कार्यकर्ता सम्मान और होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों व और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान शिवम को भारतीय समाज सुधार संस्था की युवा छात्र सेल का सचिव मनोनीत किया गया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष महेश गोड ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सादगी पूर्ण और प्रेम व्यवहार से होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि होली रंगों, उमंगों का पर्व है। भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व होली एकता और भाईचारे संदेश देने वाला पर्व है। इसलिए पर्व को सादगी और प्रेम पूर्वक होली मनाते हुए आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने में सहयोग करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश पाल सिंह पुंडीर और संचालन भीमसेन रावत ने किया। इस अवसर पर प्रदीप सैनी, अर्पित कुशवाहा, महेश गौड़, अभि गोयल, आरएस मनराल, रामदेव मौर्य, भीमसेन रावत, शिवम, कुमारी छाया, ममता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *