विडियो :-भाजपा पार्षदों ने की मांग वन्दना कटारिया के नाम पर हो इण्डोर स्टेडियम का नाम

Haridwar News
Spread the love

अरविंद


हरिद्वार, 11 अगस्त। भाजपा पार्षदों की एक बैठक भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल के शिवमूर्ति स्थित कार्यालय में आहुत की गयी जिसमें देश की शान, हरिद्वार की बिटिया हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया को टोक्यो ओलाम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करने के लिये सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से सभी भाजपा पार्षदों ने हरिद्वार में भल्ला कॉलेज के निकट स्थित इण्डोर स्टेडियम का नाम वन्दना कटारिया के नाम पर किये जाने का निर्णय लिया, इसके लिए भाजपा पार्षद दल आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को लाकर इण्डोर स्टेडियम का नाम वन्दना कटारिया के नाम पर करने हेतु प्रस्ताव पारित करवायेगा।


इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि वन्दना कटारिया ने अपने प्रदर्शन से जहां देश का सम्मान बढ़ाया है वहीं समूची दुनिया में तीर्थनगरी हरिद्वार का नाम रोशन किया है।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि हरिद्वार की बिटिया वन्दना कटारिया ने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि बेटिया बेटों से कम नहीं होती है। निश्चित रूप से वह देश की बेटियों के लिए एक आदर्श के रूप में उभरी है। उनसे प्रेरणा लेकर देश की लाखों बेटियां खेल के मैदान में देश का नाम रोशन करेंगी।
उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को वन्दना कटारिया से प्रेरणा लेनी चाहिए कि अभावों में रखकर भी मेहनत के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय महिला हॉकी टीम व विशेषकर वन्दना कटारिया के प्रदर्शन से देश की महिला हॉकी भविष्य में नयी ऊंचाईयां प्राप्त करेगी।
भाजपा पार्षद राजेन्द्र कटारिया व विनित जौली ने कहा कि वन्दना कटारिया मात्र दलित समाज की बेटी ही नहीं अपितु भारतवर्ष की बेटी है। जिन अराजक तत्वों ने वन्दना कटारिया के घर के बाहर अराजकता की है उनकी भाजपा पार्षद दल कड़ी निंदा करता है। पार्षद निशा नौडियाल व नेपाल सिंह ने कहा कि भाजपा पार्षद दल भविष्य में वन्दना कटारिया भव्य अभिनन्दन करेगा।
बैठक में पार्षद प्रशांत सैनी, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, निशा नौडियाल, विनित जौली, सुनीता शर्मा, सपना शर्मा, सचिन अग्रवाल, मोनिका सैनी, शुभम मंदौला, नितिन शर्मा माणा, विकास कुमार विक्की, ललित सिंह रावत, कमल बृजवासी, किशन बजाज, गौरव भाटिया, गौरव बांगा, सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *