जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन वनाग्नि की निरंतर मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन वनाग्नि की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश तत्काल जारी किए जाए | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिलाधिकारियों को सभी प्रकार के चारे (Stubble Burning ) को जलाने पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं | इसके साथ ही शहरी निकायों को भी अपने ठोस कूड़े ( Solid Waste ) को वन या वनों के आसपास जलने पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं |