जगपाल सिंह सैनी बने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 23 जून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगपाल सिंह सैनी को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तथा राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन व प्रदेश प्रभारी अरविन्द बाग तथा प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने जगपाल सिंह सैनी को जिला संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने जगपाल सिंह सैनी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान मिलता है। शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले जगपाल सिंह सैनी के संयोजक नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा और पंचायत चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा।

धर्मपाल सिंह सैनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से निराश हो चुकी जनता का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला पंचायत पर अपना परचम फहराएगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *