जन सहभागिता व जागरूकता से ही डेंगू से बचा जा सकता है-सुनीता शर्मा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 6 सितम्बर। वार्ड नंबर 2 भूपतवाला में डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्रीय पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में  जागरूक अभियान चलाया गया। पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में डेंगू अभियान निरंतर चलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील कि इस अभियान में सभी अपना योगदान दें। जन जागरूकता से ही डेंगू से बचाव Jan sabhagita VA किया जा सकता है। पार्षद सुनीता शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान कई घरों में लार्वा पाया गया। जिसे तुरंत नष्ट किया गया।

सुनीता शर्मा ने कहा कि घरों में पानी जमा ना होने दें। कूलर, पुराने टायर, गमले आदि में पानी जमा होने पर उसमें डेंगू का लार्वा उत्पन्न हो जाता है। फ्रिज की ट्रे में पानी जमा ना होने दें। सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि पूरे हरिद्वार में अभियान को वृद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है और जनता से निवेदन भी किया जा रहा है पानी को कहीं जमा ना होने दिया जाए। बरसाती पानी जो गमलों में टायर आदि में जमा होता है। हर सप्ताह 1000 घरों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की है और बहुत से लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रहे हैं।

इस्पेक्टर विकास छाछर ने कहा कि हरिद्वार में डेंगू को बड़े स्तर पर नष्ट किया जाएगा और इसके अलावा डेंगू को पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए हमारे कर्मचारी मजबूती से क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और आने वाले समय में डेंगू को हरिद्वार से खत्म कर दिया जाएगा।

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि मंत्री मदन कोशिक के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में निरंतर सफाई अभियान, सैनिटाइजिंग अभियान, फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र की जनता से भी निवेदन है की साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। इस दौरान सनी गिरी, शुभम चौधरी, मोहित हरियाल, रितेश वशिष्ठ, विकल राठी, रामअवतार शर्मा, अंकुर गुप्ता, स्कंद मोरिया, ज्योति गुप्ता, रजनी चौधरी, पूजा मोरिया, मनोहर लाल खट्टर, सतीश बंटी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *