लोनिवि के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 29 जून। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन खत्री ने लोनिवि के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुलशन खत्री ने कहा कि लोनिवि अधिकारियों की लापरवाही के चलते हरिद्वार विधान सभा के वार्ड 24 में लंबे संघर्ष के बाद 2019 में सीवर लाइन डालने के बाद आज तक लोग सड़क बनने का इंतजार कर रहे थे। अब जब सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही से कई घर जलभराव की जद में आ गए हैं।

गुलशन खत्री ने कहा कि लाखो रूपए वेतन, सरकारी वाहन व अन्य सुविधाएं लेने वाले अधिकारियों का काम ठेकेदार को टेंडर देकर ऑफिस में बैठना रह गया है। जिसका परिणाम आमजन को भुगतना पड़ रहा है। बिना किसी लेवल लिए अपनी इच्छा अनुसार सड़क का ढलान देकर गरीबी की मार झेल रहे कई परिवारों को जल भराव की स्थिति में पहुंचा दिया गया है।