ज्वालापुर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 जुलाई। प्रदेश में धूमधाम से मनाए जा रहे हरेला पर्व के तहत प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ज्वालापुर कोतवाली परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रोपे गए पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने और दूसरों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, अपर उप निरीक्षक पुष्कर चैहान, हेड कांस्टेबल अनूप नेगी, कांस्टेबल संदीप सिंह, ताजबर चैहान, आनंद रावत, रोहित बरोड़िया आदि शामिल रहे