बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करे सरकार-कैश खुराना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 मई। कांग्रेस के युवा नेता कैश खुराना ने कहा है कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनमानस हताशा निराशा का सामना कर रहा है। मध्यम वर्ग बढ़ती महंगाई के चलते प्रभावित है। घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ के दामों में किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं होने से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। निर्धन परिवार पर बढ़ती महंगाई का असर देखा जा सकता है।

केंद्र एवं राज्य सरकारें बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही हैं। महिलाएं रसोई नहीं चला पा रही है। फल, सब्जी के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। घरेलू गैस से आम जनजीवन त्रस्त है। कैश खुराना ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। उत्तराखण्ड के नौजवान अन्य राज्यों की और पलायन कर रहे हैं। स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरियां नहीं मिल पा रही है।

श्रम कानूनांें का भी उल्लंघन किया जा रहा है। राज्य सरकार स्थानीय युवाओं को उद्योगों में नौकरियां उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कोई रूचि नहीं दिखा रही है। मजदूर किसान बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। प्रत्येक बढ़ती महंगाई से प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *