विडियो :-राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रही हैं हरिद्वार की खेल प्रतिभाएं-कमल खड़का

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 दिसम्बर। गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। वहीं आपसी सद्भाव भी मजबूत होता है। सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान विशेष सहयोग कर रहे कमल खड़का ने कहा कि हरिद्वार की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रही हैं। युवा वर्ग को शिक्षा के साथ खेलों के प्रति भी ध्यान देना चाहिए।

खेल गतिविधयों में भाग लेने से आत्मविश्वास मजबूत होता है। खेलों को कैरियर के रूप में अपनाकर युवा स्वयं व परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न टीमों के खिलाड़ी जिस खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वह प्रशंसनीय है। सन्नी वर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में सभी को सहयोग करना चाहिए साथ ही अपने बच्चों को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।