कनखल वाल्मीकि पंचायत कमेटी का गठन किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 19 मार्च। वाल्मीकि आश्रम कनखल में आयोजित वाल्मिीकि समाज की बैठक में कनखल वाल्मिीकि पंचायत कमेटी का गठन किया गया। बैठक में समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने व समाज के उत्थान को लेकर चर्चा करते हुए समाज के वरिष्ठ लोगों ने कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया। कनखल वाल्मिीकि पंचायत कमेटी में अशोक तेश्वर कार्यवाहक अध्यक्ष, आत्माराम बेनीवाल अध्यक्ष नीरज छाछर व विपिन पेवल महामंत्री, अनुरोध चंचल व विनोद चावला कोषाध्यक्ष, घनश्याम पेवल व अशोक वैद मंत्री, सावन वैद संगठन मंत्री, दिनेश तेश्वर प्रचार मंत्री, जगदीश वैद, उमेश कुमार, बलराम चुटेला व अजय वैद संयोजक चुने गए।

बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठजनों को शामिल करते हुए संरक्षक मंडल का गठन भी किया गया। जिसमें मंगलसेन, चेतराम तेश्वर, चौधरी सुरेंद्र तेश्वर, रामदर्शन छाछर, सुरेंद्र चंचल, हरबंश चंचल, जयपाल चावला, ओमदत्त बेनीवाल, भभूति राम तेश्वर, सतपाल चंचल, नानक चंद बिरला, ओमप्रकाश तेश्वर, वेद प्रकाश बिरला, रामस्वरूप चंचल को शामिल किया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक मंडल के सदस्य सुरेंद्र तेश्वर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कमेटी जनहित में कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा में लेकर जाएगी। वाल्मीकि आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीमहंत मानदास महाराज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाजहित में कार्य करते हुए कुरीतियों को दूर करने में सहयोग करें।

कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक तेश्वर ने कहा कि सभी को साथ लेकर संगठन की नीतियों के अंतर्गत करते हुए समाजोत्थान में योगदान करेंगे। अध्यक्ष आतमराम बेनीवाल ने कहा कि कमेटी समाज के विश्वास को टूटने नहीं देगी। समाज द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे।