तनवीर
हरिद्वार, 28 जनवरी। कार्तिक कुमार चेयरमैन किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कार्तिक कुमार को मनोयन पत्र सौंपते हुए कहा कि संगठन व पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। कार्तिक कुमार ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें एक राष्ट्रीय पार्टी के साथ जुड़कर सेवा करने का अवसर मिला है। जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है।


उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बनाए गए कार्तिक कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में विकास सागर, राजकुमार, शुभम धीमान, अनिकेत सहित दर्जनों युवा शामिल रहे। इस दौरान कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान युवा वर्ग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उत्तराखण्ड का प्रत्येक व्यक्ति मुख्यमंत्री के तौर पर हरीश रावत को देखना चाहता है।
चुनाव में किसान कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। कार्तिक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के हितों में फैसले लेने चाहिए। देश का अन्नदाता कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहा है। सरकार को सकारात्मक रूख अपनाते हुए किसानों की मांगों पर ध्यान देना होगा।