कार्यकर्ताओं का भाजपा की रीति नीति से अवगत होना जरूरी- आदेश चौहान

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 13 अक्टूबर। भाजपा बहादराबाद मण्डल कार्य योजना की बैठक का आयोजन सीतापुर स्थित पृथ्वी राज चैहान धर्मशाला में किया गया। जिसमें मण्डल में होने वाले कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण प्रकल्प है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति-नीति के विषय में सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं को इसमें अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और पार्टी विचारधारा से जोड़ने के लिए समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी की रीति नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराने लिए समय पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति को जनता तक पहुंचाने व पार्टी के आधार को मजबूत करने में योगदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण के चलते पार्टी का निरंतर विस्तार हो रहा है। बैठक में मुख्य रूप से आदेश सैनी,वीरेंद्र बोली, चमन चौहान, पार्षद मनोज प्रालिया, पार्षद लोकेश पाल, पार्षद विपिन शर्मा, पार्षद विकास कुमार, पार्षद विनीत चौहान, चेतन चौहान, पवन चौहान, देवेश वर्मा, आशीष चौधरी,अजय बबली, पंकज धीमान एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *