कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका
उद्योगपतियों के हित में लागू किए गए कृषि कानून-प्रीतम सिंह

हरिद्वार, 11 अक्टूबर। कृषि कानूनों के विरोध में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने आए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओ पटका पहनाकर व सलामी देकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हाल ही में लागू किए गए कृषि कानूनों के जरिए केंद्र सरकार किसानों को काॅरपोरेट घरानों का बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है।

कृषि कानून पूरी तरह उद्योपगतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। कानूनों के लागू होने पर किसान आर्थिक रूप से और अधिक कमजोर होगा तथा कर्ज के जाल में फंसकर अपनी जमीनें भी गंवा बैठेगा। उन्होंने कहा कि किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस सदन से सड़क तक किसानों के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता को अवगत कराएं।

पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का किसान आंदोलन करने को मजबूर है। किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर लाए गए कानूनों के दुष्प्रभाव सामने आने शुरू हो गए हैं। खरीद केंद्रों पर फसल बेचने आ रहे किसानों को भटकाया जा रहा है। मजबूरन किसान एमएसपी से कम दामों पर फसल बेच रहे हैं। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग निराश है।

महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सब्जी, खाद्यान्न जैसी जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। गृहणियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। स्वागत करने वालो में पार्षद महावीर वशिष्ठ, प्रदेश मंत्री सेवादल मनोज महंत, प्रदेश प्रवक्ता बलराम गिरी कड़क , तुषार कपिल, महानगर महासचिव आकाश भाटी, मुकेश मनोरी, सेवादल उपाध्यक्ष तरुण सैनी, दीप बिष्ट, महामंत्री अंकित शर्मा, सुमित मोहन, दिनेश खड़का, सन्नी मल्होत्रा, करणसिंह राणा, शिवकुमार राजपूत, महिंदर, पंकज चैबे, अनुज चैहान, गोविन्द निषाद, एकलव्य गोस्वामी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *