कार्यकर्ताओं ने किया शिवपाल यादव का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरी

हरिद्वार, 1 मार्च। उत्तराखण्ड दौरे पर आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का सपा नेता ठाकुर दुर्गेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक कुम्भ नगरी है। संतों महंतो का कुम्भनगरी मे आगमन हो चुका है। लेकिन कुम्भ कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं। इससे सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगता है। उन्होने कहा कि यूपी में सपा सरकार के कार्यकाल में भव्य रूप से कुंभ संपन्न कराया गया था।

कुंभ से संबंधित समय से पूरे किए गए थे। लेकिन हरिद्वार में कुंभ के कार्य अभी तक चल रहे हैं। किसान आंदोलन पर शिवपाल यादव ने कहां कि केन्द्र सरकार को तीनो कृषि कानून वापिस लेने चाहिए। इस मौके पर अखण्ड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, बिजनौरी महासभा के महामंत्री प्रमोद गिरि, दुर्गेश वर्मा, सचिन तिवारी, अभिषेक सिंह आशु, शरद अवस्थी, विमलेश मिश्रा, आलोक प्रताप नारायण सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, यशपाल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।