धूमधाम से मनाया गया कश्यप समाज आश्रम का 32वां वार्षिकोत्सव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 अक्टूबर। कश्यप समाज आश्रम का 32वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कश्यप घाट पर आयोजित वार्षिकोत्सव में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले कश्यप समाज के छात्रों को सम्मानित किया गया। कश्यप निषाद संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती कपूरी कश्यप ने किया। कार्यक्रम मे महर्षि कश्यप की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज को संगठित करने, शिक्षा का प्रचार प्रसार, आश्रम कें लिफ्ट का निर्माण, आश्रम हाॅल को वातानुकुलित करने तथा लाईब्रेरी व कंप्यूटर लैब की स्थापना करने सहित कई निर्णय लिए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कश्यप निषाद संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप ने कहा कि समाज को संगठित होकर समाज की समस्याओं का निस्तारण किया जा सकता है। कश्यप समाज निरंतर राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देता चला आ रहा है। राजनैतिक हिस्सेदारी चाहिए तो समाज को संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को समान रूप से शिक्षा के अवसर पर प्राप्त होने चाहिए। समाज से कुरीतियों को दूर करने में मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

कश्यप आश्रम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा। शिक्षा ही सभी समस्याओं को दूर करने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से कश्यप आश्रम कश्यप समाज का गौरव बढ़ा रहा है। महर्षि कश्यप घाट पर महर्षि कश्यप मंदिर यात्रीयों के आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। समाज के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के लोग राजनीति, व्यापार, प्रशासनिक सेवा, समाज सेवा आदि के माध्यम से देश सेवा में योगदान करते हुए समाज को पे्ररणा दे रहे हैं।

इस अवसर पर कश्यप आश्रम के अध्यक्ष बुधसिंह कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजोर कश्यप, श्रीमती कपूरी कश्यप, बीएल मेहरा, संरक्षक – पालसिंह कश्यप, महावीर कश्यप, किरणपाल कश्यप, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह कश्यप, महिपाल कश्यप, महामंत्री चरणसिंह कश्यप, मंत्री राम किशोर कश्यप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मायाराम कश्यप, ग्रेश कश्यप, मानसिंह कश्यप, यशपाल कश्यप, विजेंदर कुमार कश्यप, अरविन्द कश्यप, नाथी राम कश्यप, आत्माराम कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, शोभना कश्यप, विपिन कश्यप, दीपक कश्यप, रवि कश्यप, सुनील कश्यप, विवेक कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *