केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसका

Haridwar News
Spread the love

उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है पहाड़ खिसकने से केदारनाथ मंदिर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि हिमालय के क्षेत्र से आज सुबह हिमस्खलन हुआ, लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कुछ ही देर मे बर्फ के पहाड़ पूरी तरह ढह गया। इस घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि व नुकसान पहुंचने की खबर सामने नही आई।

पिछले कई सालों में दो बार यह हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है साथ ही तीर्थ यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है सोशल मीडिया पर पहाड़ खिसकने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है