हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल: राहुल चौधरी

Politics
Spread the love

प्रमोद गिरी

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार, 12 जुलाई। जगजीतपुर में सड़कों की खस्ता हालत, गड्ढ़ों में भरे पानी से लोगों के साथ दुर्घटना होने आदि तथा वार्डों की जन जनसमस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल चैधरी, प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में एकत्र होकर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपने पूर्व में किए गए वादों पर खरा उतरना चाहिए और जनता की जनसमस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों से देश की भोली-भाली जनता अब त्रस्त हो चुकी है, आज आमजन परेशान है। बीजेपी सरकार किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, व्यापारी विरोधी, युवा विरोधी, गरीब विरोधी, आमजन विरोधी सरकार बनकर रह गयी है। अब देश की जनता को समझ आ चुका है कि भाजपा सरकार केवल झूठ बोलकर देश और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। अब आम जनता बीजेपी के झूठे वादों व जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है और आने वाला समय कांग्रेस का है।

प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी ने बताया जब से भाजपा सत्ता में आई है। देश काफी पिछड़ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को काफी आगे बढ़ाने का कार्य किया। लेकिन 6 साल के भाजपा शासनकाल में देश आज आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में तेजी से विकास के मार्ग अग्रसर हुआ उत्तराखण्ड त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में सभी मोर्चे पर पिछड़ रहा है। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस की मेयर एवं पार्षद वार्डों में काम करना चाहते हैं।

लेकिन नगर विकास मंत्री मदन कौशिक उन्हें काम नहीं करने दे रहे है।ं जिससे आज सभी वार्डों की हालत काफी खस्ता हो चली है। सड़कें खराब हैं, जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिसमें बरसात का पानी भर जाने से लोगों के साथ दुर्घटना हो रही है। जगजीतपुर के वार्डों में सीवर लाईन आदि का कार्य भी भाजपा द्वारा नहीं कराया जा रहा है।  महापौर एवं कांग्रेस पार्षद को कार्य करने से रोका जा रहा है। नगर विकास मंत्री को पता है कि अगर कांग्रेस के लोग वार्डों में काम करेंगे तो आने वाले समय में मेरा जीतना बहुत कठिन हो जाएगा। इसीलिए हर कार्य में अड़ंगा लगाया जा रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने वाली नहीं है क्योंकि जनता झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि अब देश की भोली-भाली जनता उनके झूठे वादों में आने वाली नहीं है।

जनता ने तय कर लिया है कि अब भारतीय जनता पार्टी को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिससे लोगों के साथ दुर्घटनाएं हो रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो रही है। लोगों को राशन भी समय से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आज युवा नशे की लत से दर बदर की ठोकरें खा रहा है। मजदूरों के रोजगार छीन रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार मलाई खाने में मस्त है।

धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी संसार सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल, पूर्व प्रधान श्यामसुंदर, आदित्य प्रधान, यशपाल उर्फ पल्लू, योगेश सक्सैना, प्रदीप कुमार, महेंद्र परालिया, अजय नौटियाल, प्रताप तोमर, प्रेम शर्मा, शिवा चौधरी, प्रदीप कुमार, जोगिंदर सिंह, प्रशांत चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *