अरबाज अली बने भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन की युवा विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 7 नवम्बर। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश सचिव अरबाज अली को संगठन की युवा विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा नियुक्त किया गया है। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने अरबाज अली को नियुक्ति पत्र सौपते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क के निर्देशानुसार अरबाज अली को पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारी दी गयी हैं

अरबाज अली भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन को मजबूत करने के साथ साथ किसानों और मजदूरों की आवाज को प्रमुख रूप से उठाएंगे। युवा विंग के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा अरबाज अली ने नेतृत्व का आभार व्यक्त्त करते हुए कहा कि संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसे पूरी सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाते हुए सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे।

किसानों और मजदूरों की सभी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह चैधरी ने अरबाज अली को बधाई देते हुए कहा कि वे लगन, मेहनत एवं सत्यनिष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। गाजियाबाद जिलाध्यक्ष अंकुश चैहान, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता यादव, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कश्यप, राष्ट्रीय सचिव सुनीता चैधरी, तहसील उपाध्यक्ष प्रशांत चैधरी, रेहान अंसारी, संजय राणा आदि ने भी अरबाज अली को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *