हरिद्वार, 2 अक्टूबर। कुंभ मेला आईजी डा.योगेन्द्र सिंह रावत ने मायापुर स्थित कुंभ मेला भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण कर नमन किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की आजादी एवं राष्ट्र की एकता की रक्षा करने और देश को मजबूत बनाने में योगदान देने की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार विपिन कुमार, सीओ कुम्भ पुलिस लाईन वेदप्रकाश भट्ट, कुंभ मेला यातायात पुलिस अधीक्षक उमेश मलिक सीओ दूरसंचार अरूणपाल, प्रतिसार निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा सहित कुम्भ मेले में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।


