तनवीर
हरिद्वार, 20 मई। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नालों की सफाई तली तक कराने, अपर रोड पर कूड़ा निस्तारण का समय रात्रि और दोपहर के बीच करने की मांग की है। मेला नियंत्रण भवन में नगर आयुक्त वरूण चौधरी द्वारा व्यापारी संगठनों के साथ बैठक के दौरान ज्ञापन सौंपते हुए सुनील सेठी ने कहा कि नालों की तली तक सफाई होने से बरसात में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। कूड़ा निस्तारण का समय रात्रि और दोपहर करने से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में राहत मिलेगी। खड़खड़ी सुखी नदी से भीमगोड़ा तक, देवपुरा से शिवमूर्ति, रानीपुर तक बीच दुर्घटना को न्योता देती वाई फाई तारो के जंजाल और अनावश्यक बोर्ड डिस्प्ले हटाए जाएं।
आवारा पशुओं पर कार्यवाही कर उन्हे पशु पालन विभाग में रखा जाए। जिला महामंत्री संजय त्रिवाल एवं तेज प्रकाश साहू ने बैठक में कहा कि अपर रोड मुख्य बाजारों पर नालों की सफाई रात्रि में की जाए और जल्दी से जल्दी निकला सिल्ट उठाया जाए। जिससे व्यापारियों को परेशानी न हो साथ ही कूड़ा निस्तारण की गाड़ी रात्रि में और सुबह जल्दी बाजारों से कूड़ा निस्तारण करे। मोती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशु वर्मा ने एवं श्रवण नाथ व्यापार मंडल से हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भूरे के खोल की सफाई बरसात से पहले करवाई जाए। सुलभ शौचालय पर शिकायत नंबर लिखवाए जाए। जिससे यात्री असुविधा होने पर निगम अधिकारियों को सूचना दे सकें।
नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए व्यापारी सफाई व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। खुले में कूड़ा न डाले एवं अनावश्यक अतिक्रमण सड़को पर अनावश्यक अतिक्रमण न करें। जिससे किसी यात्री वा स्थानीय निवासी को परेशान न होना पड़े। बैठक में मुख्य रूप से प्रीत कमल, अरुण अग्रवाल, राजेश खुराना, पंकज माटा, राकेश कुमार, जितेंद्र चोरसिया, नाथीराम सैनी, सुनील मनोचा, अनिल कोरी, एसएन तिवारी, एसके सैनी, राकेश सिंह, अजितेश कुमार, सोनू चौधरी, उमेश अग्रवाल, दीपक मेहता, भूदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे।


