लकसर कोतवाली पुलिस ने 18.42 ग्राम स्मैक समेत एक दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 जनवरी। लकसर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी व अवैघ रूप से बिक्री पर रोक लगाने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सुल्तानपुर के पास पुलिस ने शोएब पुत्र गुलशेर निवासी ग्राम बसेड़ी खादर थाना कोतवाली लकसर को 18.42 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्राॅनिक तराजू भी बरामद की गयी है।

पूछताछ में आरोपी शोएब ने बताया कि स्मैक उसने अपने साथी शाहरूख से खरीदी है। शोएब को स्मैक बेचने वाले शाहरूख के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। साथ ही शोएब के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभरी अमरजीत सिंह, सुल्तानपुर चैकी प्रभारी एसआई मनोज नौटियाल, हेडकांस्टेबल खजान सिंह व कांस्टेबल गंगा सिंह शामिल रहे।