राष्ट्रीय लोक दल नेता काजी चांद के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया शोक

Haridwar News Politics
Spread the love

राहत अंसारी


कर्तव्य के प्रति निष्ठावान, समर्पित, संघर्षशील जुझारू नेता थे काजी चांद-देवपाल सिंह राठी
हरिद्वार, 23 अप्रैल। राष्ट्रीय लोकदल युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव मौहम्मद काजी चांद के आकस्मिक निधन पर रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल सिंह राठी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

देवपाल सिंह राठी ने कहा कि काजी चाँद कर्तव्य के प्रति निष्ठावान, समर्पित, संघर्षशील जुझारू नेता थे। उन्होंने बिना संसाधन के राजनीति में अपनी एक विशेष पहचान बनाई। लोकदल में युवा शहर अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव युवा के पदों पर रहकर उन्होंने निस्वार्थ भाव से कार्य किया। राष्ट्रीय लोकदल को काजी चाँद जैसे संघर्षशील साथी के जाने से जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल लखेड़ा, पूर्व दर्जा धारी मंत्री आभा बड़थ्वाल, वरिष्ठ रालोद नेता आरएस त्यागी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, डा.संजय पालीवाल, मुरली मनोहर, चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, मसरूर अहमद कुरैशी, सोनल प्रिंस, डा.राजेंद्र पराशर, राहुल चौधरी, सुनील शर्मा, श्रवण शंखधर, महंत शुभम गिरी, अभिषेक शर्मा, चुन्नू, गुलशेर राजपूत, नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, मुकर्रम अंसारी, सादात मसूद, राहुल चौधरी, सूफी गायक मेहरबान अली आदि सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी काजी चांद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *