“लाठी-डंडों और तलवारों से किया जानलेवा हमला, सिडकुल पुलिस ने आरोपी को दबोचा”

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार, 12 जून। लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 10 जून को सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी ओम शांति धाम कालोनी हेतमपुर ने पुलिस को तहरीर देकर विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों पर एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने बाद जांच पड़ताल व आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने एक आरोपी दीपक पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हेतमपुर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम में एसएसआई प्रवीण बिष्ट, एसआई देवेंद्र सिंह चौहान, हेडकांस्टेबल संजय सिंह व जितेन्द्र मलिक शामिल रहे।

Leave a Reply