हरिद्वार, 1 जुलाई। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायन्स क्लब रानीपुर की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर डा.मोहित चौहान, डा.रविकांत शर्मा, डा.तनु गुप्ता, डा.एसके सुमन, डा.अशोक कुमार एवं डा.आशीष वशिष्ठ तथा सीए विनायक मित्तल और सीए इशिका गुप्ता को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
लायन्स क्लब अध्यक्ष लायन अनुज गर्ग ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा कर समाज को स्वस्थ बनाने और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और अर्थव्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञों की सेवाएं समाज के लिए अमूल्य हैं।
इस अवसर पर लायन्स क्लब के सचिव लायन रितेश अग्रवाल, जोन चेयरमैन लायन संदीप धवन, लायन धीरज चंडोक एडवोकेट, लायन डा.रविकांत शर्मा, लायन अजय गुप्ता तथा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


