हरिद्वार, 1 जुलाई। भारतीय स्टेट बैंक का 71वां बैंक-डे गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर के ऐतिहासिक स्वामी श्रद्धानन्द हॉकी मैदान प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कर मनाया गया। शाखा प्रबन्धक श्वेता राजलक्ष्मी ने बताया कि वातावरणीय सुरक्षा एवं मानसिक तनाव से बचने में वृक्षारोपण एक प्राकृतिक औषधी का काम करती है। इसलिए सभी को इस कार्य में अपना सहयोग तथा समर्थन प्रदान करके भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
वृक्षारोपण का शुभारम्भ विवि की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने किया। प्रो.लूथरा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण हमारे जीवन का मुल आधार है। वर्तमान दौर में बिगड़ते प्राकृतिक असंतुलन को संतुलित करने की दिशा में पहल करते हुए हम सबकों अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
जिससे कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण धरोहर के रूप में उपलब्ध करा सके।वित्ताधिकारी प्रो.वीके सिंह ने कहा कि आधुनिक विज्ञान से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान एवं संतुलन वृक्षारोपण के माध्यम से ही सम्भव है।
कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो.एलपी पुरोहित, प्रोफेसर इंचार्ज बागवानी प्रो. नवनीत, उपनोडल अधिकारी डा.संदीप कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी डा.शिवकुमार चौहान, बैंक वरिष्ठ सहायक अमित सिंह बिष्ट एवं सुमित कुमार, डा.इंदु गौतम, अरविन्द कुमार, नवीन कुमार, अमित धीमान, कुलभूषण शर्मा, वेदप्रकाश थापा, जगत, विशाल जमदग्नि, हेमन्त सिंह नेगी, सतीश, बृजपाल, विकास कुमार, कुलदीप, राजेन्द्र, विकास सक्सेना, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील, करण, आशीष थपलियाल, संजीव ओझा, रंजीत सिंह, विजय प्रताप सिंह, सुनील कुमार, नीरज भट्ट, नीरज बिडला, सुशील रौतेला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


