बोर्ड परीक्षाओं के चलते धार्मिक स्थलों से हटाये गये लाउडस्पीकर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

मानक से ऊपर बज रहे लाउडस्पीकरों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन

मंदिर मस्जिदों सहित कुल २० धार्मिक स्थलों से उतारे लाउड स्पीकर

प्रचलित बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा मंदिर मस्जिदों/धार्मिक स्थलों पर बज रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

जिस क्रम में थाना पथरी द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानक से ऊपर बज रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 मस्जिदों व 08 मंदिरों से लाउडस्पीकर हटाए गए।