मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरि


हरिद्वार, 18 मार्च। मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज शर्मा के संयोजन में भूपतवाला में भव्य होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सूरज शर्मा, महामंत्री धीरज झा, कोषाध्यक्ष आशु आहुजा व व्यापार मंडलज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, व्यापारियों और कार्यक्रम में शामिल हुए लोगो का चंदन तिलक कर, फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि एक साथ मिलकर पर्व मनाने से खुशीयां दोगुनी हो जाती है।

सभी को एक साथ होली मनाने का अवसर देकर मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सभी को मन भेद मिटाकर एक दूसरे को प्यार का रंग लगाकर प्रेम और सौहार्द के प्रतीक होली पर्व को मनाना चाहिए। भाजपा नेता कन्हैया खेवड़िया ने कहा कि रंगों का पर्व होली जीवन की एकरसता को दूर कर उमंग और उत्साह प्रदान करता है। सभी को प्रेम व सौहार्द से होली मनानी चाहिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वो की संस्कृति है। सभी पर्व समाज को संदेश देते हैं। होली भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देने वाला पर्व है।

इस दौरान पूर्व मेयर मनोज गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी बृजभूषण विद्यार्थी, व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, कमल बृजवासी, राजन सेठ, विजय शर्मा, प्रदीप कालरा, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, अमन शर्मा, विक्की आडवाणी, अनुज गोयल, राहुल बंसल, राहुल कांडपाल, विपिन शर्मा, मांधाता गिरी, पुनीत बजाज, निवर्तमान पार्षद अनिल मिश्रा, अनिल वशिष्ठ, पूर्व पार्षद कन्हैया केवड़िया, अमन गगर्, निवर्तमान पार्षद विनीत जोली, सनी सक्सेना, रवि कश्यप, इशांत उपाध्याय, आदित्य गोड, बलकेश राजोरिया, देव पांडे, पिंकू यादव, व्यापारी नेता अमित गुप्ता, जनेश्वर त्यागी, प्रमोद पाल, आशु आहूजा, धीरज झा, किरणपाल, अंबुराम, तीर्थ भान पाल, नीरज शर्मा, अभिनव शर्मा, चेतन खुराना, प्रतापपाल, सतीश पाल, दीपक प्रजापति, विक्की प्रजापति, सन्नी राणा, हंसराज आहुजा, रमेश नाथ गोस्वामी, केदार, राजेन्द्र कश्यप, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, ओमकार पांडे, सुमित बंसल, बृजेश उपाध्याय, संदीप राणा, नीरज तनेजा, रोशन लाल सैनी, पुष्पा जोशी, विकास राणा, तनुज माहेश्वरी, पुनीत बजाज आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *