विडियो:-कांवड़ियों की सेवा में जुटा मां शाकुंभरी सेवा परिवार

Haridwar News
Spread the love

सोनु

मां शाकुंभरी सेवा परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में शिवभक्त कांवड़ियों को समोसे फल एवं हलवा वितरित किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री अमिता गुप्ता ने कहा कि मां शाकुंभरी सेवा परिवार फाउंडेशन लगातार निस्वार्थ सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान कर रहा है। शिवभक्त कावड़ियों की सेवा में दिया गया समय अवश्य ही फलदाई होता है। फाउंडेशन के सदस्य राज्य में समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

निर्जला एकादशी पर भी शरबत वितरित किया गया था। कावड़ियों की सेवा के लिए दिन रात शिविर के माध्यम से कावड़ियों की मदद की जा रही है।अमिता गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भक्तों के कष्टों से मुक्ति मिलती है। विभिन्न राज्यों से आने वाले शिवभक्त कावड़ियों की सेवा अवश्य करनी चाहिए।

इस दौरान अमिता गुप्ता,रूची ड्रोलिया,अर्पन ग्रोवर, नेहा गर्ग,प्रिया शर्मा,ऊर्मिला ,तरूण शर्मा शामिल रहे।