मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपी दबोचे

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 1 मार्च। अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक के मारपीट करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक लेखपाल गुप्ता की ओर से अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करया गया था। जिसमें से एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे विशाल व अजय निवासी डालूवाला को आईएमसी चैक रोशनाबाद से गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपी श्रवण निवासी डालूवाला अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी एलएस बुटोला, एसआई प्रदीप रावत, कांस्टेबल अनिल व ब्रजेश शामिल रहे।