मछली फार्म चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 24 जून। बहादराबाद थानातंर्गत मछली फार्म में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कनखल निवासी प्रकाश सिंह ने निर्माणाधीन मछली फार्म में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने आरोपियों सोएब निवासी अलीपुर बहादराबाद व काला निवासी इब्राहिमपुर पथरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए एंगल पाईप, सरिया, लोहे का कटर, पानी की मोटर आदि बरामद की है। पुलिस टीम में एसआई विजय शैलानी, एसआई सिद्धार्थ, कांस्टेबल सुखविन्दर व मुकेश उनियाल आदि शामिल रहे।