मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर-मजाहिर हसन

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 23 मार्च। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मजाहिर हसन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह बना हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान मदन कौशिक को सौंपकर हाईकमान ने भी अपनी अच्छी कार्यकुशलता का संदेश भाजपा कायकर्ताओं को दिया है। कमान सौंपने से जाहिर हो रहा है कि बीजेपी तमाम धर्मो में विश्वास रखती है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जनता के लिए समर्पित नेता हैं। उनकी नियुक्ति से बीजेपी प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में मदन कौशिक के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सर्वजन हिताय में विश्वास रखते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ही भाजपा की नीति है। विपक्षी खेमे में भी मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भारी हलचल है। विपक्ष की बेचैनी लगातार बढ़ी हुई है। मंत्री कार्यकाल में मदन कौशिक द्वारा हरिद्वार का समग्र विकास किया गया। उनके द्वारा भूमिगत बिजली लाईन, गैस पाईप लाईन के अलावा अत्याधुनिक पाॅड कार योजना व रिंग रोड़ जैसी योजनाओं की सोगात हरिद्वार को मिली है। मजाहिर हसन ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। समूचे वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में सेवा को प्रमुख रूप से रखना चाहिए। बिना भेदभाव के लोगों की समस्या का निदान किया जाए। भाजपा ही जनसमस्याओं के निराकरण में अपना योगदान दे सकती है। उपनगरी ज्वालापुर क्षेत्र की सीवर, बिजली, पानी, सड़क, हैण्डपंप आदि सुविधाओं को भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा लागू कराया गया है। जिसका लाभ ज्वालापुर वासियों को प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *