स्वामी श्रद्धानंद व स्वामी करपात्री महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए-महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद और धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में महंत शुभम गिरी ने कहा कि भाजपा अपनी सरकार को संतों की सरकार कहती है। लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक किसी भी संत को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया है।

गुरूकुल कांगड़ी विवि के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद ने शिक्षा के साथ आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय संस्कृति के सूत्रधार परम विद्वान दंडी स्वामी धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज ने भी धर्म के साथ देश को आजाद कराने में बड़ा योगदान किया। इसलिए दोनो ही संतों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। महंत शुभम गिरी ने कहा कि इसके लिए वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री को पत्र लिखेंगे।